Dhurandhar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर का दबदबा, 7वें दिन ‘धुरंधर’ ने अजय की फिल्म को पछाड़ा, अगला चैलेंज अक्षय कुमार

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन नजर आए हैं. फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन ने रोमांस किया है. सातवें दिन मूवी ने कितना कमा लिया, इसके बारे में जानिए.

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: आदित्य धर की डायरेक्टोरियल फिल्म धुरंधर को दर्शकों और सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया और अब तक 180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार सहित कई सलेब्स ने फिल्म का रिव्यू कर उसे शानदार बताया. फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर मेकर्स काफी खुश है. सातवें दिन की कमाई बताते हैं.

धुरंधर ने सातवें दिन कितनी कमाई की?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में धुरंधर ने सातवें दिन 0.87 (सुबह दस बजे का आंकड़ा) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 180.62 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. रात में इसके फाइनल नंबर्स आएंगे. इसके साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ‘रेड 2’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 173.44 करोड़ रुपये था. मूवी में रितेश देशमुख, अजय देवगन और वाणी कपूर ने काम किया था. अब फिल्म का अगला टारगेट हाउसफुल 5 जिसका कलेक्शन 198. 41 करोड़ है.

डे वाइज धुरंधर का कलेक्शन

  • Dhurandhar Box Office Collection Day 1- 28 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 2- 32 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 3- 43 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 4- 23.25 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 5- 27 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 6- 26.5 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar Box Office Collection Day 7- 0.87 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 180.62 करोड़ रुपये

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ रुपये में खरीदा है. बताया जा रहा है कि दोनों पार्ट के लिए नेटफ्लिक्स ने ये रकम दी है. हालांकि इसपर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. ना तो मेकर्स ने कुछ कहा है और ना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म का अक्षय कुमार ने किया धांसू रिव्यू, कहा- धुरंधर ने हैरान कर दिया, क्या जबरदस्त कहानी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >