Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस अविश्वसनीय प्यार, सपोर्ट के लिए धन्यवाद

Dhurandhar: स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म में अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाया है. उन्होंने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है और अपने को-स्टार रणवीर सिंह, आर माधवन और अक्षय खन्ना की तारीफ की है.

Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर ने लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ लग रही है, जो इस बात को दिखाती है कि मूवी ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया. दो साल बाद रणवीर सिंह की धांसू एंट्री ने बॉक्स ऑफिस को हिला डाला. फिल्म ने सलमान खान, ऋषभ शेट्टी, अहान पांडे की फिल्म को कड़ी टक्कर दी और उनसे आगे निकल गई. मूवी ने अबतक 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है और इसकी कमाई जारी है. अब फिल्म की सफलता पर अर्जुन रामपाल ने रिएक्ट किया है.

अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

अर्जुन रामपाल ने धुरंधर में आइएसआई ऑफिसर मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. उन्होंने फिल्म के सेट से अपने को-स्टार के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, देवियों और सज्जनों, हम इसके लिए तैयार नहीं थे. इस अविश्वसनीय प्यार, सपोर्ट और स्वीकार्यता के लिए धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद, जो आपने धुरंधर को दिया है, जो एक आदमी, मेरे बोइया (भाई के लिए कश्मीरी शब्द) @adityadharfilms का विजन और पैशन है. जिस दिन आपने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, मुझे एहसास हुआ कि आप कितनी महत्वपूर्ण फिल्म बनाना चाहते थे, एक कहानी जो सबसे अनोखे नैरेटिव स्टाइल में सामने आएगी. रिसर्च का लेवल, सभी किरदारों में गहराई, हर किरदार का लुक से लेकर उनके रवैये तक का क्रिएशन. धन्यवाद बोइया. लव यू.

अपने को-स्टार के लिए अर्जुन रामपाल ने कही ये बात

अर्जुन रामपाल ने आगे लिखा, “अक्षय खन्ना आपने कमाल कर दियाय छा गए. आर माधवन आप प्योर जीनियस हैं. एक दिन आपके साथ सीन करने का इंतजार नहीं कर सकता. संजय दत्त आप जानते हैं कि मैं आपसे प्यार करता हूं. बस आप जैसे हैं, वैसे रहने के लिए धन्यवाद. बिग जप्पी. द बीस्ट, भगवान का गुस्सा. रणवीर सिंह हमजा. यार, तुम्हारा फोकस, लगन, पागलपन वाले तरीके, किरदार में बने रहना, यह सब देखना एक खूबसूरत सफर था. तुम बेझिझक, निडर और प्यारे थे.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह ने छुड़ाए सलमान खान की इस फिल्म के पसीने, बॉक्स ऑफिस पर मचा जबरदस्त तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >