Dhurandhar में खूंखार ‘रहमान डकैत’ की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनी सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह बहुत ही अंडरप्ले करते हैं

Dhurandhar: सौम्या टंडन ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाने का अपना अनुभव साझा किया. साथ ही एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के काम की भी तारीफ की.

Dhurandhar: टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का रोल निभाने के लिए मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन अब बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं. वह आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की पत्नी का रोल निभा रही हैं. अपने ज्यादातर सीन उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ शूट किए हैं.

इस बीच News18 Showsha के साथ बातचीत में सौम्या ने अपने सुपरस्टार को-स्टार्स अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

अक्षय खन्ना के साथ काम करना था यादगार अनुभव

सौम्या कहती हैं, “मैं अक्षय के काम की बहुत बड़ी फैन हूं. वह स्क्रीन पर बहुत आकर्षक लगते हैं. उन्हें देखना एक ट्रीट है क्योंकि वह बहुत ही अंडरप्ले करते हैं. उनके साथ काम करना सच में शानदार अनुभव था. और उनके पत्नी के रोल के लिए कास्ट होना सोने पे सुहागा था. उनके साथ सभी सीन करना बहुत खास अनुभव रहा क्योंकि मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं.”

रणवीर सिंह के काम की भी की तारीफ

सौम्या आगे बताती हैं, “रणवीर हमारे सबसे पावरफुल एक्टर्स में से एक हैं. यह उनके लिए बहुत बड़ी फिल्म है और उन्होंने इसमें अपना 100% दिया है. सेट पर सबने देखा कि शूट काफी चुनौतीपूर्ण था और सभी ने अपने काम में पूरी मेहनत की। यह उनके सभी प्यार और मेहनत के हकदार हैं.”

सौम्या के लिए नया और इंटेंस अनुभव

सौम्या ने कहा, “यह फिल्म एक सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है और बहुत इंटेंस थी. मैंने पहले कभी इतना इंटेंस काम नहीं किया था. आमतौर पर मेरे टीवी शो या होस्टिंग के दौरान सब कुछ मजेदार और हल्का होता है, इसलिए यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म ने 5वें दिन बनाया इतिहास, अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कमाए करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >