Dhurandhar 2: रहमान डकैत की मौत के बाद कौन बनेगा ल्यारी का किंग? ट्रेलर में मिलेगा जवाब

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर जारी हो चुका है. ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार हमजा ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रहा. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा.

Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था. फिल्म ने भारत में करीब 838.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 1305.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. करीब तीन महीने बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाला है. आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है.

देखें धुरंधर 2 का ट्रेलर

धुरंधर 2 का जबरदस्त ट्रेलर

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का करीब साढ़े तीन मिनट का ट्रेलर है. ट्रेलर की शुरुआत पहली फिल्म के उसी अहम सीन से होती है, जहां इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैकिंग की घटना दिखाई गई थी. इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और दर्शकों को याद दिलाया जाता है कि पहली फिल्म में हमजा ने कैसे रहमान डकैत को खत्म कर दिया था. रणवीर सिंह यानी हमजा अब शेर-ए-बलोच के रूप में उभरता है और उसकी ताकत और प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है. ट्रेलर में एक जगह इंट्रोड्यूसिंग जसकीरत सिंह रंगी लिखा दिखाई देता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार फिल्म में उसके बैकस्टोरी को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं.

चौधरी असलम और हमजा की बढ़ेगी दोस्ती

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में संजय दत्त के किरदार चौधरी असलम के काफी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. इस बार की कहानी में उनका रोल और भी बड़ा होने वाला है. जैसे-जैसे हमजा लियारी के गैंग नेटवर्क पर अपना कब्जा मजबूत होता है, वैसे-वैसे चौधरी असलम अपने चालों का हिस्सा बनते नजर आएंगे. संजय दत्त का डायलॉग “जहां दर्द है वहां मर्द है” भी काफी जबरदस्त है.

यालिना के हाथ में दिखी बंदूक

फिल्म में सारा अर्जुन का किरदार यालिना की भी कहानी का अहम हिस्सा बना हुआ है. ट्रेलर में यालिना हाथ में बंदूक के लिए नजर आती है. इस सीन को देखकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर हमजा की सच्चाई क्या पता चलेगी?

मेजर इकबाल के रूप में फिर आएंगे अर्जुन रामपाल

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में अर्जुन रामपाल एक बार फिर मेजर इकबाल के किरदार में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर से यह साफ हो रहा है कि इस बार मेजर इकबाल का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह के किरदार हमजा से होने वाला है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का ऐसा असर कि यामी की हो गई बोलती बंद, दिया रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >