‘धुरंधर 2’ का कौन है वो एक्टर? जिसने आदित्य धर पर सीन काटने के लगाए आरोप

Dhurandhar 2: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं अब एक नए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. फिल्म में काम करने वाले एक्टर सैफी ने डायरेक्टर आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके सारे सीन फिल्म से हटा दिए गए.

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है और दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक इसकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी सफलता के बीच फिल्म से जुड़े एक कलाकार सैफी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि फिल्म में उनके कई सीन शूट हुए थे, लेकिन रिलीज में एक भी नहीं दिखाया गया.

आदित्य धर पर सैफी का गुस्सा फूटा

सैफी ने अपने वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म में उनके कुल 6 सीन थे, लेकिन सभी को काट दिया गया. और वह इद होने के वजह से फिल्म को देख नहीं पाए थे. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया. सैफी ने यह भी कहा कि अगर डायरेक्टर को उनसे कोई दुश्मनी थी, तो उसे प्रोफेशनल काम पर असर नहीं डालना चाहिए था.

चंद्रिका के साथ वीडियो बना वजह?

सैफी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने मेरी ‘धुरंधर’ फिल्म देख ली होगी लेकिन जिन लोगों ने नहीं देखी मैं एक बात कहना चाहता हूं, आदित्य धर जो इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, पता नहीं क्या दुश्मनी है, अगर मेरी चंद्रिका के साथ कोई वीडियो वो देख रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि उन लोगों ने ये क्यों सारे सीन कट किए. फिल्म में मेरे 6 सीन्स हैं और 6 के 6 सीन्स कट कर दिए हैं.

बड़े सितारों के साथ किया था काम

सैफी ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकारों के साथ शूट किया था. उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक था और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके सीन अंतिम कट से हटा दिए जाएंगे.

पार्ट 2 में मिला था मौका

सैफी के अनुसार, उनका रोल पहले फिल्म के पहले भाग में था, लेकिन फिल्म की टाइमलाइन ज्यादा होने के कारण उन्हें दूसरे पार्ट में शामिल किया गया, हालांकि, रिलीज के बाद उन्हें पता चला कि उनका पूरा रोल ही हटा दिया गया है.

सैफी ने कहा – ‘मैं और बड़ा काम करूंगा’

अपने बयान के अंत में सैफी ने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा हुआ है तो कोई बात नहीं, वह आगे और बड़े स्तर पर काम करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि वह और चंद्रिका मिलकर भविष्य में और बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे.

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर की तारीफ, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >