रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 76: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का कुल कलेक्शन 1148 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. अब यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 4 जून से जियो हॉटस्टार पर ओटीटी पर भी उपलब्ध होगी.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 76: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के ढाई महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. यही वजह है कि 76वें दिन भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला जारी रखा और अपने कुल कलेक्शन में इजाफा किया.

76वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2‘ ने रिलीज के 76वें दिन करीब 12 लाख रुपये का कारोबार किया. दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई. एक दिन पहले जहां फिल्म ने लगभग 8 लाख रुपये का बिजनेस किया था, वहीं अगले दिन यह आंकड़ा बढ़ गया. सीमित शोज मिलने के बावजूद दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह बना हुआ है.

1100 करोड़ क्लब से आगे निकली फिल्म

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1148.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 1374 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और इसके बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही.

पहले हफ्ते में हुई थी रिकॉर्ड कमाई

फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 674 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था. दूसरे और तीसरे सप्ताह में भी इसकी कमाई मजबूत बनी रही. हालांकि समय के साथ कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन फिल्म लगातार सिनेमाघरों में बनी रही और धीरे-धीरे अपने आंकड़ों को मजबूत करती गई.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. कहानी एक भारतीय जासूस हमजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है. मिशन के तहत वह दुश्मन के इलाके में जाकर एक खतरनाक गैंग का हिस्सा बनता है. दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रोमांचक घटनाओं ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें: कौन है खेसारी लाल यादव का लकी चार्म? जिसके आते ही रातोंरात बदल गई थी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >