50 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कर ली कमाई? जानिए अब तक का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अब 50 दिन पूरे कर चुकी है और इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे […]

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अब 50 दिन पूरे कर चुकी है और इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई पूरी तरह थमी नहीं है.

50वें दिन भी बनी रही फिल्म की पकड़

sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 50वें दिन करीब 50 लाख रुपये की कमाई की. सातवें हफ्ते के अंत तक फिल्म ने लगभग 5.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1140 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 674 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने शानदार पकड़ बनाए रखी. हालांकि समय के साथ कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दर्शकों का क्रेज अब भी बरकरार है. यही कारण है कि फिल्म आज भी देशभर में 700 से ज्यादा शोज के साथ सिनेमाघरों में चल रही है.

दुनियाभर में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब लगभग 1791 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसमें भारत से 1365 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से करीब 426 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है.फिल्म ने अब ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. इसके बाद ‘धुरंधर 2’ अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में अब केवल ‘दंगल’ ही इससे आगे है. हालांकि फिल्म अभी भी ‘पुष्पा 2’ के इंडिया नेट कलेक्शन रिकॉर्ड से पीछे चल रही है. लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

यह भी पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, 21वें दिन पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >