Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टिकी हुई है. 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है. इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. 17 मार्च को रिलीज हुई भूत बंगला ने भी इसकी कमाई पर असर डाला है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अभी भी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन कमाई कर रही है.
पांचवें वीकेंड में दिखी रफ्तार
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी की, जहां शुक्रवार को इसकी कमाई लगभग 2.70 करोड़ रुपये रही. इसके बाद शनिवार को इसमें उछाल देखने को मिला और फिल्म ने करीब 4.65 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को भी यह रफ्तार बनी रही और करीब 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह पांचवें वीकेंड पर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 12.55 करोड़ रुपये रहा.
हर हफ्ते घट रही कमाई, फिर भी कायम दबदबा
फिल्म की कमाई में हर हफ्ते गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद इसका कुल प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है. पहले हफ्ते में फिल्म ने रिकॉर्ड 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे हफ्ते में यह आंकड़ा 54.70 करोड़ रुपये तक पहुंचा.
1100 करोड़ क्लब में शामिल
धुरंधर 2 ने अब भारत में 1115.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म करीब 1756.64 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1335.54 करोड़ रुपये है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 421.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड के करीब
दिलचस्प बात यह है कि बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई है. यह फिल्म अभी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. ‘बाहुबली 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन करीब 1788 करोड़ रुपये है, जिससे ‘धुरंधर 2’ सिर्फ लगभग 31 करोड़ रुपये पीछे है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 3 पर फुल स्टॉप? राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी
