‘धुरंधर 2’ में कौन है असली मास्टरमाइंड? ‘बड़े साहब’ का खुलासा

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में जिस ‘बड़े साब’ के किरदार को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, आखिरकार उसका खुलासा हो गया है.

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों को कई सवालों के जवाब मिल गए है, जो ‘धुरंधर’ पार्ट 1 में सस्पेंस बना हुआ था. खासकर ‘बड़े साहब’ का किरदार, जिसे लेकर पहले से काफी उत्सुकता थी. दानिश इकबाल ने ऐसा दमदार काम किया है कि लोग उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

लंबे समय से बना हुआ था सस्पेंस

फिल्म के पहले पार्ट के बाद से ही दर्शक जानना चाहते थे कि भारत के खिलाफ साजिशों के पीछे कौन है. इस किरदार के लिए कई बड़े नामों की चर्चा भी हुई, लेकिन असली चेहरा फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. इस फिल्म मे बड़े साहब का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा दिखाया गया है, जिसे दानिश इकबाल ने निभाया है.

दानिश इकबाल ने ऐसे निभाया ‘बड़े साहब’ का किरदार

दानिश इकबाल ने इंडिया टूडे के साथ हुए एक इंटरव्यू में बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि वह कई बार इस राज को दर्शकों को बताना चाहते थे की बड़े साहब वहीं हैं, लेकिन फिल्म की वजह से चुप रहना पड़ा. इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपने एक्सप्रेशन, आवाज और हर छोटी डिटेल पर काम किया, ताकि यह किरदार पूरी तरह असली लगे. दाऊद जैसे खतरनाक किरदार को निभाने पर दानिश ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें किरदार को जज नहीं करना होता, बल्कि उसे पूरी सच्चाई के साथ निभाना होता है. उन्होंने बताया कि यही सोच उन्हें इस रोल को बेहतर तरीके से निभाने में मदद करती है. एक्टर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी और कुछ हिस्से बाद में भी शूट किए गए.

रणवीर सिंह और टीम की जमकर तारीफ

दानिश इकबाल ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को शानदार बताया. साथ ही उन्होंने अर्जुन रामपाल की भी तारीफ की. डायरेक्टर आदित्य धर को उन्होंने विजनरी बताते हुए कहा कि वे अपने एक्टर्स को काम करने की पूरी आजादी देते हैं.

10-12 घंटे में तैयार होता था लुक

इस किरदार का लुक तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती था. दानिश इकबाल को रोज 10-12 घंटे मेकअप में बिताने पड़ते थे. इस दौरान वे ठीक से हिल-डुल भी नहीं पाते थे और खाना भी मुश्किल हो जाता था. उन्होंने इसे एक तरह का मेडिटेशन मानकर निभाया.

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर: द रिवेंजट एक एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जिनका किरदार काफी दमदार और इंटेंस है. वहीं ‘बड़े साब’ यानी मुख्य विलेन का रोल दानिश इकबाल ने निभाया है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से प्रेरित है. इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत,आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी देश के खिलाफ होने वाली साजिशों, एक्शन और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है.

यह भी पढ़ें: पहले दिन बंपर कमाई करने वाली टॉप फिल्में कौन सी है ? जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >