Dhurandhar 2: क्या वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘धुरंधर 2’? ट्रेड एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू के कलेक्शन यह इशारा कर रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के संभावित ओपनिंग कलेक्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Dhurandhar 2 Advance Booking Report: धुरंधर 2: द रिवेंज के पेड प्रीव्यू के लिए बुकिंग खुलते ही कई शहरों में शो लगभग हाउसफुल हो गए. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, “जैसा क्रेज है, वैसा पहले कभी नहीं देखा. यह फिल्म इतिहास रचने जा रही है. रिकॉर्ड्स में जाएगी, ट्रेंडसेटर बनेगी और गेम चेंजर साबित होगी. मैं कहूंगा बॉक्स ऑफिस सुनामी आने वाली है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह फिल्म पुष्पा 2: द रूल के कलेक्शन्स को पीछे छोड़ सकती है, तो उन्होंने जवाब दिया: “कोई तुलना नहीं है. धुरंधर 2 केवल अपने प्रीक्वल धुरंधर के साथ मुकाबला कर रही है.”

वीकेंड पर 90 करोड़ से ज्यादा कमाई की संभावना

तरण आदर्श ने पेड प्रीव्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म की कमाई 30 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म को कितनी स्क्रीन और कितने शो दिए जाते हैं. अगर पेड प्रीव्यू से 40 करोड़ रुपये की कमाई होती है, तो यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा.” तरण ने ओपनिंग डे और वीकेंड कलेक्शन को लेकर बात करते हुए कहा, “कहना मुश्किल है, लेकिन अगर पेड प्रीव्यू इतनी बड़ी ओपनिंग लेते हैं, तो वीकेंड का कलेक्शन 90 करोड़ रुपये से भी ऊपर जा सकता है. मुझे लगता है कि यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नई सफलता की शुरुआत करेगी. इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं, जैसे बैटल ऑफ गलवान, रामायण: पार्ट 1 और किंग. धुरंधर 2 इस सफलता की लहर की शुरुआत करेगा.”

प्री-बुकिंग्स में रिकॉर्ड

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया कि पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग्स पहले ही 32 करोड़ रुपये के पार जा चुकी हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्री-रिलीज का यह क्रेज 2017 में बाहुबली 2: द कंक्लूजन के उत्साह के बराबर है. डेटा के मुताबिक, मुंबई में लगभग 50% टिकट पहले ही बिक चुकी हैं, हैदराबाद में लगभग 75% प्री-बुकिंग्स हो चुकी हैं और बेंगलुरु में लगभग 60% सीटें एडवांस में फुल हो चुकी हैं.

विदेशों में भी छाया ‘धुरंधर 2’ का बुखार

निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज की ओवरसीज मार्केट में एडवांस बुकिंग काफी मजबूत बताई जा रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, अमेरिका में प्रीमियर शो की एडवांस सेल्स पहले ही 1.07 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. यह कमाई 690 लोकेशन्स पर 1,765 शो के जरिए हुई है, जहां अब तक 67,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ट्रैकर का अनुमान है कि नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर एडवांस बुकिंग लगभग 1.31 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ओपनिंग डे तक एडवांस बुकिंग करीब 2 मिलियन डॉलर तक जा सकती है, जबकि पहले वीकेंड के अंत तक यह आंकड़ा लगभग 4.05 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh का फर्स्ट रिव्यू आउट, पवन कल्याण की एंट्री को बताया ‘पैसा वसूल’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >