Dharmendra Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए 89 वर्षीय बॉलीवुड के ‘ही-मैन’, आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 6 दशक से अधिक समय तक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा और कई करोड़ों की संपत्ति भी बनाई. आइए जानते ह���ं उनके पीछे छोड़ी गई संपत्ति और उनकी आखिरी फिल्म से जुड़ी सभी डिटेल्स.

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर आने के बाद से ही फैंस उनसे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दुख जता रहे हैं.

दिग्गज अभिनेता ने 6 दशक से भी ज्यादा समय तक पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरा. उन्हें उनके बेहतरीन योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म भूषण जैसे कई बड़े सम्मान दिए गए. फेम और सम्मान के अलावा ‘ही-मैन’ ने अपने करियर में कई करोड़ों की संपत्ति भी बनाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र ने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी है.

धर्मेंद्र की लग्जरी लाइफ और करोड़ों की संपत्ति

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘ही-मैन’ से मशहूर दिग्गज अभिनेता, 300 से अधिक फिल्में कर चुके थे. पिछले 6 दशक से फैंस के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि उनकी शानदार संपत्ति और लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रही.

उनके नेट वर्थ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र की संपत्ति लगभग 335 करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा अमीर? जानकर हैरान रह जाएंगे

लोनावला का 100 एकड़ वाला फार्महाउस

करोड़ों की नेट वर्थ के अलावा, लोनावला की हरी-भरी पहाड़ियों में धर्मेंद्र का 100 एकड़ में फैला फार्महाउस भी स्थित था. यह सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं थी, बल्कि उनका निजी रिट्रीट था, जहां वे आराम करते थे, खेती करते थे और एक्वा थेरेपी का आनंद लेते थे. यहां एक बड़ा खुला स्विमिंग पूल और गार्डन भी था.

खास बात यह थी कि वह यहां एक 30-कॉटेज लक्जरी रिसॉर्ट बनाने की योजना बना रहे थे.

यह भी पढ़ें: Dharmendra आखिर क्यों कहे जाते हैं बॉलीवुड के ‘ही-मैन’? जानें गैराज में 200 रुपए कमाने से भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक का सफर

धर्मेंद्र के गैराज में महंगी कारों का कलेक्शन

कार मॉडलअनुमानित कीमत
Range Rover Evoque₹85 लाख+
Mercedes-Benz SL500₹98 लाख+

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

अभिनेता अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले थे, लेकिन अब उनके जाने के बाद यह फिल्म उनके फैंस के लिए और भी खास हो गई है. इस मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और यह दिसम्बर 2025 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Family Tree: सुपरस्टार्स से भरा देओल परिवार, धर्मेंद्र के फैमिली ट्री में कौन-कौन शामिल? जानिए कौन है किससे जुड़ा

यह भी पढ़ेंDharmendra Last Wish: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा अधूरी, कहा था- ये देखकर ही आंखें बंद करूंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >