Dharmendra Health Update: सलमान-शाहरुख के बाद आमिर इस खास शख्स के साथ पहुंचे अस्पताल, हॉस्पिटल से बाहर निकलते वक्त काफी परेशान दिखे बॉबी

Dharmendra Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल आमिर खान पहुंचे. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र का इलाज चल रहा. उनके परिवार के अलावा उनसे मिलने शारुख खान, सलमान खान, गोविंदा, अमीषा पटेल हॉस्पिटल गए थे.

Dharmendra Health Update: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस वक्त दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र एडमिट है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके हेल्थ को लेकर लागतार फैंस अपडेट चाह रहे हैं. बीते दिन सनी देओल की टीम ने बताया कि एक्टर पर इलाज का असर हो रहा है. हॉस्पिटल के बाहर से कई वीडियो सामने आ रहे हैं. एक वीडियो में आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट दिखी. दोनों धर्मेंद्र का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे. सलमान खान, शाहरुख खान के बाद अब आमिर दिग्गज एक्टर मिलने गए.

धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे आमिर खान

मंगलवार शाम को आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे. वायरल भयानी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आमिर के चेहरे पर टेंशन साफ दिख रहा है. जबकि गौरी खुद को कैमरों से बचाते दिखी.

बॉबी देओल अस्पताल से निकलते वक्त दिखे काफी परेशान

धर्मेंद्र का हालचाल लेने लगातार उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हॉस्पिटल जा रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमे बॉबी अस्पताल से निकलते वक्त अपनी कार में काफी परेशान दिखे. इसके अलावा एक वीडियो और सामने आया है जिसमें ईशा देओल और अभल देओल साथ में कार में दिखे. कार के सामने पैपराजी ने उनकी कार को घेर लिया, जिसकी वजह से काफी परेशान हो गई. उन्होंने पैपराजी को वहां से हटने के लिए कहा ताकि उनकी कार आसानी से निकल पाए. ईशा ने उनसे पूछा भी कि “यह क्या है?”

प्रेम चोपड़ा ने लिया धर्मेंद्र की तबीयत का हालचाल

एक्टर प्रेम चोपड़ा फिलहाल अस्पताल में है और उनका इलाज चल रहा है. ईटाइम्स से बातचीत में उनके दामाद विकास भल्ला ने बताया कि वह धर्मेंद्र जी के हेल्थ को लेकर परेशान थे. आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को वायरल और फेफड़ों के संक्रमण के कारण हृदय संबंधी समस्या के कारण डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था. फिलहाल वह ठीक है.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरानयह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >