मैं आपसे बात कर सकता था... लेकिन, धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी और दोनों बेटियों के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा, ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे... मैं प्यार करता हूं और आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्हें अक्सर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बातचीत करते देखा जाता है. हाल ही में, धर्मेंद्र को अपने पोते करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी में स्पॉट किया गया. जहां उन्होंने कई धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी. हालांकि किसी भी पार्टी में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियां अहाना और ईशा देओल को स्पॉट नहीं किया गया. जिसके बाद अब दिग्गज एक्टर ने इसबात पर चुप्पी तोड़ी है.

हेमा मालिनी और बेटियों के लिए धर्मेंद्र ने लिखा इमोशनल

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ एक तस्वीर शेयर की. थ्रोबैक तस्वीर में पिता-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है. इसके साथ ही उन्होंने एक नोट शेयर कर खुलासा किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उनके नोट में लिखा था, “ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… मैं तख्तानी और वोहरा को प्यार करता हूं और आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था… लेकिन.” इसके बाद हाथ जोड़ने वाला इमोजी आया.

फैंस कर रहे कमेंट

धर्मेंद्र की ओर से पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, एक फैन ने लिखा, “लव यू सर! आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन हैं और मैं आपकी फिल्में देखकर और आपके सदाबहार गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं, अब तक का सबसे खूबसूरत बॉलीवुड हीरो और अभी भी वही आकर्षक मुस्कान! आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”

Also Read: Satyaprem Ki Katha Movie Review: कार्तिक-कियारा की फिल्म है ब्लॉकबस्टर एंटरटेनिंग, फैंस बोले- फुल पैसा वसूल
धर्मेंद्र के बारे में

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर है और उनके चार बच्चे हैं, सनी, बॉबी देओल, विजेता और अजिता. प्रकाश कौर को करण की शादी में खास अंदाज में देखा गया. करण और द्रिशा की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई. जिसमें सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा सहित कई स्टार्स शामिल हुए. भले ही हेमा और उनकी बेटियां शादी में शामिल नहीं हुईं, लेकिन ईशा ने न्यूलीवेड कपल के लिए एक बधाई नोट लिखा. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बधाई हो, करण और द्रिशा. आप दोनों को जीवन भर साथ और खुशियां मिले, ढेर सारा प्यार.” एक्टर जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >