Dharmendra Prayer Meet: हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बेटी ईशा-अहाना भी रहीं साथ, VIDEO

Dharmendra Prayer Meet: हेमा मालिनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा आयोजित की, जहां बेटी ईशा और अहाना देओल भी मौजूद थीं. साथ ही कई नेता और सितारों ने दिवंगत अभिनेता को याद किया.

Dharmendra Prayer Meet: हेमा मालिनी ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने दिवंगत पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा रखी. यह कार्यक्रम अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ. सोशल मीडिया पर इस प्रार्थना सभा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. इसी बीच न्यूज एजेंसी ANI के शेयर किए गए एक वीडियो में हेमा मालिनी धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाते हुए नजर आईं. उनके साथ उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी थीं. तीनों काफी भावुक दिखाई दिए.

अरुण गोविल ने भी दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, देखें तस्वीर

प्रार्थना सभा में कई राजीनीति और सिनेमा जगह के दिग्गज शामिल हुए, जिनमें भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल भी मौजूद थे. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर स्व. धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उनकी सादगी और योगदान सदैव प्रेरणा रहेंगे. ॐ शांति.”

बेटे सनी और बॉबी देओल ने भी रखी थी प्रार्थना सभा

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था. इससे पहले उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में भी एक प्रार्थना सभा रखी थी, जहां शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, रेखा, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara On TV: अहान पांडे-अनीता पड्डा की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर अब टीवी पर, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >