बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' पास हुई या फेल? पहले दिन के आंकड़े आए सामने

'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. जानिए पहले दिन की कमाई के चौंकाने वाले आंकड़े.

Dhamaal 4: 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म सिनेमाघरों में आज यानी 10 जुलाई को रिलीज हो गई है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की दमदार कॉमिक टीम एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है. फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने भारत में पहले दिन 13.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की. इस तरह 'धमाल 4' का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ दर्ज किया गया.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1, photo- sacnilk

Can Dhamaal 4 Break Franchise Record? क्या टूटेगा 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धमाल 4' पहले दिन 15 करोड़ से 17 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर सकती है. अगर फिल्म 16.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है तो यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन जाएगी. फिलहाल यह रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई 'टोटल धमाल' के नाम है, जिसने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Dhamaal Franchise Opening Collection: पहले दिन कैसा रहा पिछली फिल्मों का प्रदर्शन?

अब तक रिलीज हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों की ओपनिंग इस तरह रही है-

धमाल (2007): 2.38 करोड़ रुपये

डबल धमाल (2011): 7.56 करोड़ रुपये

टोटल धमाल (2019): 16.5 करोड़ रुपये

About Dhamaal 4: फिर शुरू हुई खजाने की मजेदार तलाश

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर सफर पर ले जाती है. फिल्म में दोस्तों की यह टीम 'ट्रेजर ऑफ लाइफ' की तलाश में निकलती है, लेकिन रास्ते में उन्हें कई मजेदार घटनाओं, गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ हुई पास या फेल? फर्स्ट शो के बाद सामने आए ऐसे रिएक्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >