Dhadkan Re Release: 25 साल बाद फिर गूंजेगी 'धड़कन', अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर इस दिन होगी री-रिलीज

Dhadkan Re Release: बॉलीवुड की रोमांटिक क्लासिक्स में से एक धड़कन फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर मूवी साल 2000 में रिलीज हुई थी और उस वक्त की ब्लॉकबस्टर में से एक थी. आइये जानते हैं आप इसे कब फिर से एंजॉय कर सकते हैं.

Dhadkan Re Release: बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि 90 दशक की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म धड़कन एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. 23 मई, 2025 को यह क्लासिक फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज की जाएगी, जिससे एक बार फिर दर्शकों को प्यार, दर्द और बिछरने की वही पुरानी कसक महसूस होगी. फिल्म के संगीत, जैसे ‘तुम दिल की धड़कन में’, ‘ना ना करते प्यार’ आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं.

धड़कन फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी के बीच का ये लव ट्रायंगल पहली बार साल 2000 में रिलीज हुई थी और उस वक्त यह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. अब, 25 साल बाद, मूवी भारत भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में वापस आ रही है. 2000 में रिलीज हुई धड़कन, धर्मेश दर्शन की ओर से निर्देशित और रतन जैन की ओर से निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा है. इसमें महिमा चौधरी, शर्मिला टैगोर, परमीत सेठी, किरण कुमार, सुषमा सेठ और मंजीत कुल्लर भी सहायक भूमिकाओं में हैं.

धड़कन की री-रिलीज को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

फैंस इस न्यूज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने जरूर जाऊंगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कितना मचा आएगा फिर से देव, अंजलि और राम की लवस्टोरी देखने में.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इस क्लासिक फिल्म को देखना बहुत मजेदार है मेरे लिए.”

क्या है धड़कन फिल्म की कहानी

धर्मेश दर्शन की ओर से निर्देशित धड़कन अंजलि (शिल्पा) की कहानी है, जो देव से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है. हालांकि उसके पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं होते और राम से शादी करवा देते हैं. यह प्यार, दिल टूटने, गुस्से और उम्मीद से भरी भावनाओं से भरी कहानी है. सुनील शेट्टी के जोरदार डायलॉग, अक्षय का शांत और सौम्य अंदाज और शिल्पा की बेहतरीन एक्टिंग इस मूवी को क्लासिक बनाती है.

यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >