Dhadak 2 Lifetime Collection: तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ फ्लॉप या हिट, बजट 60 करोड़, जानें कितने आंकड़े पर लगाया ब्रेक?

Dhadak 2 Lifetime Collection: सिद्धांत चतुर्वेदी–तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ 13 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है. ऐसे में 60 करोड़ी इस फिल्म की कुल कमाई और क्यों बनी डिजास्टर.

Dhadak 2 Lifetime Collection: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘धड़क 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस रोमांटिक-थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से शुरुआती दिनों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर कमजोर रहा.

अब रिलीज के 13 दिन बाद भी यह फिल्म न तो उसी दिन रिलीज हुई अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आगे निकल पाई और न ही अपना बजट वसूल पाई. अब इसकी कमाई रुक-सी गई है. ऐसे में आइए इसके लाइफटाइम कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

धड़क 2 लाइफटाइम कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘धड़क 2’ ने अब तक सिर्फ 22.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. अनुमान है कि फिल्म अधिकतम 25 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाएगी, वह भी अगर दर्शकों का इंटरेस्ट बना रहा. लेकिन अब सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के आते ही इसकी उम्मीदें और कम हो गई हैं. मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर साबित हुई है.

धड़क 2 के बारे में…

धड़क 2 का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. यह 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है, जिसमें एक निचली जाति के लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है और उसे पाने के लिए उसे समाजिक बाधाओं से जूझना पड़ता है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office: ‘वॉर 2’ संग ‘कुली’ के क्लैश से थमेगी 500 करोड़ी ‘सैयारा’ की रफ्तार? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोले पत्ते

यह भी पढ़े: Coolie Review: रजनीकांत की ‘कुली’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? X रिव्यू में हुआ खुलासा, यूजर्स बोले- सीटियां, जयकारे और पागलपन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >