Dhadak 2 Box office Collection Day 1: सिद्धांत- तृप्ति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया ब्लास्ट या बनी बड़ी निराशा? पहले दिन की रिपोर्ट चौंकाने वाली

Dhadak 2 Box office Collection Day 1: 'धड़क 2' आज रिलीज हो गई है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने काम किया हैं. फिल्म की टक्कर सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर हुई है. आइए आपको बताते हैं कि धड़क 2 ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी.

Dhadak 2 Box office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’, साल 2018 की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ का सीक्वल है. ‘धड़क 2’ आज रिलीज हो गई है और रिव्यूज आने लगे हैं. यह तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का हिंदी रीमेक है. शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. मूवी में नीलेश और विधि की स्टोरी दिखाई गई है, जिन्हें प्यार हो जाता है. उनकी कहानी प्यार, पहचान, संघर्ष और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की कहानी है.

धड़क 2 ने पहले दिन कितनी कमाई की

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘धड़क 2’ ने ओपनिंग डे पर 0.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक और बढ़ जाएंगे. जबकि सन ऑफ सरदार 2 से धड़क 2 का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन अभी तक 0.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आकंड़े शाम तक अपडेट हो जाएंगे.

‘धड़क 2’ को तरण आर्दश ने दिए इतने स्टार

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने एक्स पर ‘धड़क 2’ को साढ़े तीन स्टार दिया. एक वर्ड में रिव्यू करते हुए लिखा, हार्ड हिटिंग. तरण लिखते हैं, धारदार लिखाई. दिल को छू लेने वाला, इमोशनल सेकंड हाफ. दमदार परफॉर्मेंस. धड़क 2 ज्यादातर हिस्सों में असरदार है, लेकिन इसकी लव स्टोरी में वो सोलफुल म्यूजिक नहीं है, जिसने पहले पार्ट को खास बना दिया था. पहली बार निर्देशन कर रही शाजिया इकबाल ने एक संवेदनशील मुद्दे को ईमानदारी और सादगी के साथ दिखाया है. सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने दमदार अभिनय से चौंका दिया. उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल रॉ, इंटेंस और भावनाओं से भरा हुआ है. तृप्ति डिमरी भी उतनी ही असरदार हैं.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >