Dhadak 2 का रिव्यू करते वक्त फूट फूटकर रोए ये फिल्म निर्माता, बोले- फिल्म को मिस न करें

Dhadak 2: शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. बीते दिनों अनुराग कश्यप ने मूवी की जमकर तारीफ की थी. अब निर्माता आदित्य कृपलानी इसका रिव्यू करते वक्त इमोशनल हो गए.

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर “धड़क 2” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. बॉक्स ऑफिस पर भले ही ये सुस्ती से कमाई कर रही हो, लेकिन नेटिजन्स से रोमांटिक ड्रामा की कहानी को भरपूर तारीफ मिल रही है. बीते दिनों अनुराग कश्यप ने फिल्म की तारीफ की. अब फिल्म निर्माता आदित्य कृपलानी ने सोशल मीडिया पर इसकी समीक्षा की और बात करते हुए भावुक हो गए.

आदित्य कृपलानी धड़क 2 का किया रिव्यू

धड़क 2 को लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए आदित्य कृपलानी ने लंबा सा कैप्शन अटैच किया. जिसमें लिखा था, “@shaz.3.0 और धर्मा प्रोडक्शंस की टीम, आपको सलाम… राहुल बडवेलकर, खूबसूरत कहानी @officialzakirhusain आपने क्या खूबसूरत काम किया है.” क्लिप में उन्होंने कहा कि यह शाजिया की अब तक बेस्ट फिल्म है… उन्होंने इसे करने के लिए काफी कुछ झेला होगा. फिल्म वाकई में काफी खूबसूरत है. आप जरूर फिल्म को मिस न करें और इसे थियेटर्स में जरूर देखें.

सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ में क्या बोले आदित्य कृपलानी

आदित्य ने अपने नोट में आगे लिखा, “सिद्धांत चतुर्वेदी, गली बॉय के बाद से मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. इस फिल्म में काम करने के लिए शुक्रिया. वो शादी का सीन और अपमान के बाद तुमने जो कुछ भी महसूस किया, वो बहुत खूबसूरत था. तुमने खुद को इसमें झोंक दिया. त्रिप्ति दिमरी का काम भी लाजवाब है… बहुत-बहुत खूबसूरत… शाज 3.0 तुमने ये फिल्म बहुत खूबसूरती से बनाई है.”

धड़क 2 के बारे में

शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित, ‘धड़क 2’ तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का रीमेक है. ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘धड़क’ का सीक्वल, यह दिखाती है कि आज के दौर में भी समाज पर जातिवाद का साया मंडरा रहा है. कहानी एक लड़के की है, जो ऊंची जाति की लड़की से प्यार करने लगता है. लड़की का परिवार लड़के को नीचा दिखाने की हर संभव कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें- Coolie Trailer Review: रजनीकांत की कुली का धांसू ट्रेलर हिट हुआ या फ्लॉप, नेटिजन्स बोले- 1000 करोड़ की फिल्म लोड…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >