Deva Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में शाहिद कपूर की ‘देवा’ का डिब्बा गोल, जानिए कितना रहा कलेक्शन

Deva Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर की फिल्म देवा धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अभी तक कितना रहा कलेक्शन, यहां देखिए.

Deva Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत देवा ओपनिंग डे के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. फिल्म के मंडे कलेक्शन के बाद से ही इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. हालांकि फिर मूवी ने स्पीड पकड़ी और ओपनिंग वीकेंड पर करीब 20 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया. आइए आपको मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हैं.

शाहिद कपूर की देवा ने छठे दिन कितनी कमाई की

शाहिद कपूर की देवा अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. देवा को दर्शकों और आलोचकों से मुला-जुला रिएक्शन मिला और ये काफी हद तक वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,रोशन एंड्रूज की ओर से निर्देशित फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

शाहिद कपूर की देवा ने छठे दिन कितनी कमाई की

  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 5.5 करोड़ रुपये
  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 6.25 करोड़ रुपये
  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 2.50 करोड़ रुपये
  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 2.4 करोड़ रुपये
  • देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 2.35 करोड़ रुपये
देवा का टोटल कलेक्शन- 26.65 करोड़ रुपये

शाहिद कपूर की ‘देवा’देखने गए अली गोनी को झेलनी पड़ी ये समस्या

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर अली गोनी INOX इनऑर्बिट में शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने गए थे. हालांकि इस दौरान उन्हें ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह सिनेमाघर छोड़कर चले गए. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रुकी. उन्होंने लिखा, इनऑर्बिट में हम फिल्म देख रहे है और ये देखो, ये तब से फिल्म अटकी हुई है.शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहा. एक दूसरे क्लिप में उन्होंने लिखा, ये 5000 की टिकट लेकर ये देखिए. बंद. वह बोल रहे है 15-20 मिनट लगेगा. उन्होंने लिखा कि तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म को पूरा नहीं देख पाए और बीच में से ही थियेटर से चले गए.

यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन

यह भी पढ़ें- Deva Box Office Day 4: चार दिन में ही शाहिद कपूर की देवा बॉक्स ऑफिस पर लगी हांफने, इतनी हुई कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >