Deepika Padukone Baby Name: दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर दिखाई अपनी नन्ही लक्ष्मी की पहली झलक, खूबसूरत नाम का भी किया खुलासा

Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेबी गर्ल के नाम का खुलासा फाइनली कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बेटी की पहली झलक भी दिखाई है.

Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी नन्ही लक्ष्मी की पहली झलक दिखाई है. इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल के खूबसूरत नाम से भी पर्दा उठाया है. इसका खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर की है.

दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली झलक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 5 साल बाद 9 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. आज उन्होंने बेबी गर्ल के नाम भी खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस इस तस्वीर पर लगातार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह. दुआ दीपिका सिंह ‘दुआ’: जिसका अर्थ है प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है. हमारे दिल प्यार और आभार से भरा है. दीपिका और रणवीर.” इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण दुआ को गोद में लिए नजर आ रही हैं. हालांकि, उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं. लेकिन नन्ही दुआ की नन्हे पैर नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के नीचे एक फैन ने लिखा, “बहुत प्यार नाम है.” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “छोटी लक्ष्मी दुआ.”

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ आज 1 नवंबर, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. वहीं, फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार का कैमियो है.

Also Read: Varun Dhawan Daughter Name: 5 महीने बाद वरुण धवन ने बताया अपनी बेटी का नाम, जानें क्या होता है मतलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >