De De Pyaar De 2 में अजय देवगन के साथ अपने फेवरेट सीन को लेकर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसने मेरे दिल को छू लिया

De De Pyaar De 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. मूवी में आर माधवन और अजय ने साथ में काम किया हैं. माधवन ने उनके साथ सबसे यादगार सीन को लेकर बात की.

De De Pyaar De 2: फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ आज सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है. मूवी में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी और गौतमू कपूर ने काम किया हैं. फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. यूजर्स फिल्म को मजेदार और पैसा वसूल बता रहे हैं. फिल्म में रकुल के पिता के किरदार मे माधवन दिखे हैं, जबकि मां का रोल गौतमी निभा रही है. माधवन ने फिल्म में अजय देवगन संग काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही बताया कि शूटिंग के वक्त अजय के साथ उनका सबसे ना भूलने वाला सीन कौन सा था.

अजय देवगन के साथ अपने फेवरेट सीन को लेकर आर माधवन ने बात की

अजय देवगन और आर माधवन पिछली बार साथ में फिल्म शैतान में नजर आए थे, जिसमें दोनों के बीच इंटेंस फेस ऑफ देखने मिला था. अब ‘दे दे प्यार दे 2’ में दोनों का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा. अजय के साथ शूटिंग के बारे में बात करते हुए माधवन ने उस सीन के बारे में बताया जिसने उनका दिल छू लिया. एक्टर ने कहा, ये सबसे ज्यादा नहीं भूलने वाला सीन था. एक पार्टी का सीन था जहां मुझे किसी पर अपना गुस्सा दिखाना था. मुझे याद है कि अजय सर ने ये सीन शूट किया था. उन्होंने कैमरा लिया और मुझे शूट किया. मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा. इसने मेरे दिल को छू लिया.

फिल्म को लेकर यूजर्स क्या कह रहे?

एक्स पर दे दे प्यार दे 2 के रिव्यूज आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दे दे प्यार दे 2 भावनाओं का एक आकर्षक रोलरकोस्टर है जो प्यार, हंसी और परिपक्वता को सामने लाता है. अजय देवगन ने सहजता से बुद्धि और ज्ञान का संतुलन बनाया है. आर माधवन ने गर्मजोशी और स्वभाव का परिचय दिया है और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी संक्रामक ऊर्जा से स्क्रीन पर रौनक बिखेरी है. एक यूजर ने लिखा, पहला भाग फुल-ऑन कॉमेडी है. अजय, रकुल और माधवन के साथ हल्का फुल्का सफर. सभी सीन अद्भुत थे.दूसरा भाग कुछ इमोशन और ड्रामा से भरपूर है.

यह भी पढ़ेंDe De Pyaar De 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का पहला रिव्यू आउट, मिले इतने स्टार्स, जानें कमाल या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >