De De Pyaar De 2 Box Office Records: पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने बरपाया बॉक्स ऑफिस पर कहर, तोड़े कई फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड, रिपोर्ट्स जानें

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. जानें पूरी रिपोर्ट.

De De Pyaar De 2 Box Office Records:अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ आखिरकार 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही रिव्यू आने शुरू हो गए हैं, जहां दर्शक इसे मजेदार, मनोरंजक और पैसा वसूल बता रहे हैं.

इस बार कहानी एक बार फिर उम्र के अंतर, फैमिली ड्रामा और कॉमिक रोमांस पर आधारित है. खास बात ये है कि रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार इस बार आर. माधवन निभा रहे हैं, जबकि गौतमी कपूर उनकी मां बनी हैं. अब इसके पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार इसने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट आपको डिटेल में बताते हैं.

दे दे प्यार दे 2 ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?

Sacnilk report

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज के पहले दिन रात 8 बजे तक भारत में 5.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रात तक ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दुलकर सलमान की नई तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म “कांथा” से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो इसी के साथ 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

ओपनिंग डे पर फिल्म ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

  • मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  • द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  • कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  • धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  • महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  • निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  • मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  • आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  • मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  • मां- 4.93 करोड़ रुपये
  • केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  • द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  • फुले- 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  • द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  • क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
  • बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  • लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  • आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  • फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
  • क्रेजी- 80 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3: ईशा सिंह ने विवियन डीसेना के साथ तीसरी बार काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों की ट्यूनिंग ही हमें फिर साथ लाई है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >