De De Pyaar De 2 Box Office Record: अपनी ही फिल्म से मात खा गए अजय देवगन, पहले वीकेंड पर 2019 की इस मूवी को नहीं पछाड़ पाई

De De Pyaar De 2 Box Office Record: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ने पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि फिर भी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की मूवी एक रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं.

De De Pyaar De 2 Box Office Record: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड पर साल 2025 की कई फिल्मों (हक, द ताज स्टोरी, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, द बंगाल फाइल्स, सन ऑफ सरदार 2) के वीकेंड की कमाई को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने तीन दिन में करीब 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि फिल्म दे दे प्यार का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

‘दे दे प्यार दे’ का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही ‘दे दे प्यार दे 2’

फिल्म ‘दे दे प्यार दे‘ साल 2019 में रिलीज हुई थी और अब साल 2025 में इसका सीक्वल मेकर्स लेकर आए. फिल्म ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की, लेकिन उसके बाद से ये लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है. ‘दे दे प्यार दे’ ने पहले वीकेंड में करीब 37.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले वीकेंड पर 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ‘दे दे प्यार दे’ ने पहले दिन 9.11 करोड़, दूसरे दिन 13.39 करोड़ और तीसरे दिन 14.74 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘दे दे प्यार दे 2’ का डे वाइज कलेक्शन

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 0.65 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 35.4 करोड़ रुपये

फिल्म की स्टारकास्ट

‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी और जावेद जाफरी हैं.

यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >