De De Pyaar De 2 Box Office Day 5: धड़ाम से गिरी कमाई, फिर भी बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, बनी रकुल प्रीत की तीसरी सबसे कमाऊ, जानें कलेक्शन रिपोर्ट

De De Pyaar De 2 Box Office Day 5: ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई पांचवें दिन सुस्त नजर आ रही है. हालांकि, बावजूद इसके यह रकुल प्रीत सिंह की टॉप 3 कमाऊ फिल्मों में शामिल हो गई है. अब जानें डे-वाइज कलेक्शन रिपोर्ट.

De De Pyaar De 2 Box Office Day 5: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के बाद अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब पांचवें दिन की कमाई रिपोर्ट सामने आने के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई दे रही है. हालांकि, बावजूद इसके फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 14 नवंबर को रिलीज हुई इस सीक्वल ने दर्शकों को रिश्तों, एज-गैप रोमांस और कॉमेडी का मसाला परोसने का वादा किया था. ऐसे में अब आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन दोपहर 4 बजे तक ₹1.56 करोड़ का कलेक्शन किया. गिरावट के बावजूद, फिल्म की नेट कमाई अब ₹40.56 करोड़ हो चुकी है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, फिर भी यह सोमवार के मुकाबले काफी कम है, जिससे साफ है कि वीकडे में फिल्म की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ी है.

कमाई सुस्त, लेकिन बना बड़ा रिकॉर्ड

कमाई में गिरावट जरूर दिखी है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया है. ‘दे दे प्यार दे 2’ ने कुल ₹40.56 करोड़ कमाकर रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘यारियां’ (₹40.01 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह रकुल की टॉप 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है.

रकुल प्रीत सिंह की टॉप 10 हिंदी नेट कलेक्शन फिल्में

RankMovieHindi Net Collection
1दे दे प्यार दे₹104.13 करोड़
2मरजावां₹48.04 करोड़
3दे दे प्यार दे 2₹40.56 करोड़ (Early Reports)
4यारियां₹40.01 करोड़
5थैंक गॉड₹36.35 करोड़
6रनवे 34₹35.49 करोड़
7डॉक्टर जी₹27.98 करोड़
8अटैक – पार्ट 1₹17.35 करोड़
9अय्यारी₹17.01 करोड़
10मेरे हस्बैंड की बीवी₹10.35 करोड़

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 में को-स्टार्स रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय संग काम करने पर आफताब शिवदासानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सेट के बाहर बातचीत मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >