De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ पास हुई या फेल? जानें चौथे दिन का कलेक्शन

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की नयी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है. मूवी की कमाई अभी हर दिन बढ़ रही है. फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन भी हैं.

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की नयी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. इसमें फिर से अजय और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बनी है. दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. पहले वीकेंड पर मूवी ने डबल डिजिट में कमाई की और टोटल कलेक्शन मूवी की 30 करोड़ रुपये हो गई. चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको बताते हैं.

चौथे दिन का ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन जानें

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने चौथे दिन 0.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक इसके टोटल नंबर्स आ जाएंगे. अब फिल्म की कमाई चार दिनों में टोटल 34.94 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ रही है.

डे वाइज ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 0.19 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 34.94 करोड़ रुपये

फिल्म में आर माधवन संग काम करने पर क्या बोलीं रकुल प्रीत?

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में रकुल प्रीत सिंह ने आर माधवन के साथ काम किया हैं. फिल्म में माधवन, रकुल के पिता बने हैं. रकुल ने माधवन के साथ काम करने पर कहा, “मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं. उनकी बेटी के रूप में उनके साथ काम करना अद्भुत था. मुझे लगता है कि हमने सेट पर कई दिलचस्प बातें कीं और उनसे बहुत कुछ सीखा. वह एक शानदार एक्टर हैं और मुझे लगता है कि जब आपके बगल वाला व्यक्ति एक बेहतरीन अभिनेता होता है तो आपका प्रदर्शन भी निखर जाता है और उन्होंने इसमें मेरी मदद की.”

यह भी पढ़ेंDe De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >