Dacoit Box Office Collection Day 5: Adivi Sesh और Mrunal Thakur स्टारर फिल्म Dacoit बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर इसकी रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है.
पांचवें दिन हल्की बढ़त
Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार यानी पांचवें दिन भारत में करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह सोमवार के 2.70 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ा बेहतर है. इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई लगभग 25.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 29.69 करोड़ रुपये हो चुका है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45 करोड़ के करीब
ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने पांचवें दिन करीब 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसका कुल विदेशी कलेक्शन लगभग 12 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 41.69 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, लेकिन लक्ष्य अभी दूर है.
वीकेंड ठीक, वीकडेज में गिरावट
फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी. पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जो किसी भी फिल्म के लिए अहम परीक्षा मानी जाती है. मंगलवार को थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन यह उतनी मजबूत नहीं रही.
बजट के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डकैत’ का बजट करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच है. ऐसे में मौजूदा कमाई को देखते हुए फिल्म अभी अपने लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है.
मिक्स्ड रिव्यू का असर
फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. कुछ लोगों को इसकी इमोशनल कहानी और एक्शन पसंद आया, वहीं कई दर्शकों ने कमजोर कहानी और परफॉर्मेंस की आलोचना की। इसी वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम बनी हुई है.
फिल्म की कहानी
फिल्म का निर्देशन Shaneil Deo ने किया है. यह कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो धोखा मिलने के बाद बदले की आग में जलता है. फिल्म में प्यार, विश्वासघात और बदले की कहानी को एक्शन और ड्रामा के साथ पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें: 27वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
