सलमान खान पर फिर बरसे ‘दबंग’ डायरेक्टर अभिनव कश्यप, बोले- वो अपराधी है, बेल पर बाहर है

Abhinav Kashyap on Salman Khan: ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने फिल्म की 15वीं सालगिरह पर सलमान खान पर कड़े आरोप लगाए. उन्होंने गुंडा, छिछोरा से लेकर अपराधी तक कह दिया. आइए पूरा मामला बताते हैं.

Abhinav Kashyap on Salman Khan: बॉलीवुड में एक बार फिर से विवाद की आंधी उठ खड़ी हुई है. दबंग (2010) को निर्देशित करने वाले अभिनव कश्यप ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार पर तीखे आरोप लगाए हैं. दबंग की 15वीं एनिवर्सरी के मौके पर सामने आए इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ सलमान को “अपराधी” बताया, बल्कि उनके चैरिटी वर्क को भी केवल दिखावा करार दिया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सलमान खान पर दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप के आरोप

स्क्रीन के साथ बातचीत में, अभिनव कश्यप ने कहा, ‘सलमान कभी किसी मामले में शामिल नहीं होते. उन्हें एक्टिंग में भी कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से नहीं है. काम पर आकर वह एक एहसान करते हैं. उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन अभिनय में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. वह एक गुंडा है.’

सलमान खान की छिछोरे वाली छवि

अभिनव ने आगे बताया कि जब उन्हें पता चला कि सलमान खान ‘दबंग’ में लीड रोल करेंगे, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी. डायरेक्टर बोले, “उस समय सलमान की छवि एक छिछोरे की थी, यानी सड़कों पर महिलाओं को परेशान करने वाला. यह लगभग 2008 की बात है, जब मैंने यह फिल्म साइन की थी. उस समय उन्होंने तेरे नाम फिल्म की थी. उनकी छवि बहुत ही खराब थी, एक सनकी प्रेमी या सड़क किनारे रोमियो की. उनका तौलिया वाला डांस भी था.”

सलमान खान और खान परिवार पर निशाना

अभिनव कशयप ने सलमान खान को गुंडा और छिछोरा कहने के बाद अपराधी तक कह दिया. उन्होंने कहा, “सलमान खान और उनके परिवार के बारे में मेरी राय कायम है. वे सामान्य इंसान नहीं हैं. वे सिद्ध अपराधी हैं. वह जमानत पर बाहर हैं.”

यह भी पढ़े: Lokah Chapter 1 Box Office Records: ‘लोका’ ने दुनियाभर में रचा बड़ा इतिहास, मोहनलाल की फिल्म को पछाड़ बनी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >