Daaku Maharaaj OTT: डाकू महाराज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें डेट, ‘दाबिड़ी-दीबिड़ी’ गाने से मचाया था धूम

Daaku Maharaaj OTT Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ‘दाबिड़ी-दीबिड़ी’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था. अब फिल्म किस दिन और किस ओटीटी पर आएगी, यहां जानें.

Daaku Maharaaj OTT Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज को लेकर खूब बातें सोशल मीडिया पर हुई. फिल्म में नंदमुरी के अलावा बॉबी देओल, श्रद्धा श्रीनाथ, प्रज्ञा जयसवाल और उर्वशी रौतेला ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म का ‘दाबिड़ी-दीबिड़ी’ गाने ने दर्शकों को खूब ध्यान खींचा और ये सॉन्ग बहुत वायरल हुआ. फिल्म बॉबी कोल्ली की ओर से निर्देशित है. दुनियाभर में फिल्म ने 125 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी डाकू महाराज

12 जनवरी को डाकू महाराज सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर लिखा, “हम बस प्रणाम महाराज कहना चाहेंगे. डाकू महाराज को देखिए, 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर.” पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, 105 करोड़ की लागत वाली डाकू महाराज फिल्म आखिरकार नेटफ्लिक्स पर. एक यूजर ने लिखा, उर्वशी नहीं दिख रही पोस्टर में? एक यूजर ने लिखा, इंतजार रहेगा. एक यूजर ने लिखा, सर आपकी अगली फिल्म कौन सी है. नंदमुरी की फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में उपलब्ध होगा.

नंदमुरी बालकृष्ण ने इस शख्स को दी लग्जरी कार

वहीं, डाकू महाराज की सफलता के बाद नंदमुरी बालकृष्ण ने फिल्म के संगीतकार थमन एस को एक नयी कार पोर्शे गिफ्ट में दी. एक्टर ने थमन को गुलदस्ता और कार की चाभी देते हुए तसवीरें शेयर की थी. तसवीरों में थमन काफी खुश दिख रहे हैं. बालकृष्ण ने थमन को ये लग्जरी कार उनकी बेहतरीन काम के लिए दिया.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सरु ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी ने इन नंबरों को हासिल करने के लिए…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >