Crew 2 की अफवाहों पर प्रोड्यूसर रिया कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Crew 2: फिल्म क्रू 2 आएगी या नहीं, इसपर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. अब फिल्म के सीक्वल पर प्रोड्यूसर रिया कपूर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान शेयर किया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Crew 2: करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू आपको याद होगी. फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. साल 2024 में क्रू सफल फिल्मों में से एक रही थी. फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में दिखे थे. अब चर्चा है कि मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं और इसका दूसरा पार्ट यानी क्रू 2 बनाने का प्लान कर रहे हैं. इसी बीच प्रोड्यूसर रिया कपूर क्रू 2 को लेकर अपडेट दे दी है. साथ ही सीक्वल के अपडेट पर जानकारी दी है.

क्रू 2 को लेकर क्या आया अपडेट?

हाल ही में करीना कपूर खान ने क्रू के सीक्वल में दिलचस्पी दिखाई दी है. अब रिया कपूर और उनके प्रोडक्शन हाउस अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क ने इसपर एक आधिकारिक बयान शेयर किया है. बयान के अनुसार, “हम हमेशा आभारी रहेंगे कि दुनिया भर में फिल्म क्रू को प्यार, जिज्ञासा और सराहना मिलती रही है. एकेएफसीएन की ओर से हम करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिली पहचान और नामांकनों पर दिल से बधाई देते हैं. जहां तक भविष्य की बात है. एकेएफसीएन का अगला अध्याय यानी क्रू की दुनिया आगे कहां जाएगी और आने वाली कहानियां क्या होंगी, इसके बारे में खबर एकेएफसीएन समय आने पर शेयर करेगा जब समय और कहानियां तैयार होंगी.”

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही क्रू

क्रू का निर्देश राजेश ए कृष्णन ने किया है. फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस की है, जिसकी पर्सनल लाइफ में पैसों की तंगी होती है. जिसके बाद तीनों सोने की तस्करी में शामिल हो जाती है. फिल्म साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अगर आपने मूवी नहीं देखी तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >