Crazxy Review: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी हिट हुई या फ्लॉप, तुम्बाड के हस्तर से भी बड़ा है ट्विस्ट, यूजर्स का पहला रिव्यू आया सामने

Crazxy Review: फिल्म तुम्बाड के बाद सोहम शाह की मूवी क्रेजी आज रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है और ये हम नहीं बल्कि यूजर्स कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर मूवी का रिव्यू आने लगे हैं.

Crazxy Review: फिल्म तुम्बाड के बाद सोहम शाह अपनी लेटेस्ट मूवी क्रेजी लेकर आए है, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 93 मिनट की ये फिल्म एक अनोखी सस्पेंस थ्रिलर मूवी है. मूवी में सोहम के अलावा निमिषा सजयन, टीनू आनंद, शिल्पा शुक्ला ने काम किया हैं. गिरीश कोहली की ओर से लिखित और निर्देशित की कहानी काफी हटकर हैं. इसमें सोहम ने एक डॉक्टर का रोल निभाया है, जिसकी बेटी को किडनैपर ने किडनैप कर लिया है. आइये आपको बताते हैं एक्स पर मूवी को लेकर यूजर्स क्या कह रहे हैं.

इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने क्रेजी को दिए इतने स्टार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने सोहम शाह की मूवी क्रेजी का रिव्यू करते हुए लिखा, सोहम शाह ने मौलिक और बिल्कुल ताजा कंटेंट देने का हुनर ​​दिखाया है. क्रेजी एक बार फिर ऐसी फिल्म है जो भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल नई है. यह फिल्म बेहतरीन संगीत, ट्विस्ट और रोमांच और बेजोड़ अभिनय के साथ देखने लायक है. गिरीश कोहली ने बहुत बढ़िया निर्देशन किया है. फिल्म को उन्होंने चार स्टार दिया है.

मीडिया यूजर्स ने फिल्म क्रेजी को किया तुम्बाड से कंपेयर

क्रेजी का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्रेज़ी इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म है. इसकी सिनेमैटोग्राफी और स्क्रीनप्ले बेहतरीन है, जो लगातार आपकी दिलचस्पी जगाती है और फिल्म के साथ एक वास्तविक एपिसोड की तरह जुड़ाव पैदा करती है. यह फिल्म अनोखी फिल्मों के प्रेमियों के लिए जरूर देखने लायक है. मजा आया. एक अन्य यूजर ने लिखा, सिनेमा अनुभव के लिहाज से यह फिल्म बहुत अच्छी है लेकिन निश्चित रूप से तुम्बाड के स्तर की नहीं है. एक यूजर ने लिखा, सोहम शाह ने तुम्बाड के बाद एक शानदार फिल्म पेश की.अनोखी कहानी और पटकथा. शानदार सिनेमाई सीन. चौंकाने वाला क्लाइमेक्स और दमदार एक्टिंग. एक साहसी फिल्म, जरूर देखने लायक फिल्म.

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >