Crazxy Movie Review: दिल की धड़कनें बढ़ा देगी सोहम शाह की क्रेजी, ‘तुम्बाड’ से भी अधिक रोमांचक क्लाइमेक्स

Crazxy Movie Review: सोहम शाह की थ्रिलर फिल्म क्रेजी आज सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म में सोहम के अलावा निमिषा सजयन, टीनू आनंद, शिल्पा शुक्ला ने काम किया हैं. फिल्म की कहानी क्या है, यहां जानें.

Crazxy Movie Review

निर्देशक: गिरीश कोहली
कलाकार: सोहम शाह
समय: 93 मिनट
संगीत: विशाल भारद्वाज, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, जैस्पर किड
गीत: गुलजार, आनंद बख्शी
रिलीज डेट: 28 फरवरी 2025
रेटिंग: 4 स्टार

गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म क्रेजी 93 मिनट की है और इसमें सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाया है. सोहम शाह की ये थ्रिलर फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाती है. सोहम ने मूवी में दमदार परफॉर्मेंस दी है और इसकी कहानी आपको सीट से अंत तक बांधे रखेगी. इसका इमोशनल एंगल भी दर्शकों को पसंद आएगा.

फिल्म क्रेजी की कहानी क्या है?

डॉ. अभिमन्यु सूद (सोहम शाह) एक ऐसे सिचुएसन में फंस जाता है- जहां उसे 5 करोड़ रुपये की सख्त जरूरत है. इस बीच उसे एक फोन आता है और जो उसकी दुनिया हिला देता है. अभिमन्यु की बेटी का अपहरण हो चुका है किडनैपर ने फिरौती में 5 करोड़ रुपये की मांग की है. इसके बाद की स्टोरी शुरू होती है और आगे बढती है. हर सीन तनाव और रहस्य से भरा हुआ है. फिल्म की स्क्रिप्ट चुस्त और बिना किसी फालतू सीन के आगे बढ़ती है. हर मोड़ कहानी को नया ट्विस्ट देता हैं, जिसे देखने में दर्शकों के मजा आएगा. डार्क टोन और क्लोज-अप शॉट्स दर्शकों को कहानी के अंदर ले जाएगा.

संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर सस्पेंस को और बढ़ाता है. विशाल भारद्वाज, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और जैस्पर किड का म्यूजिक स्टोरी में आसानी से मिक्स हो जाता है . वहीं, गुलजार और आनंद बख्शी के गाने मूवी के एक इमोशनल टच देते हैं.

सोहम शाह की जबरदस्त एक्टिंग

तुम्बाड और महारानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद क्रेजी में सोहम शाह ने कमाल कर दिया है. उनके एक्सप्रेशन, हाव-भाव सब देखने लायक है. अपने किरदार अभिमन्यु के किरदार में वह मानो बस गए है. दमदार निर्देशन, शानदार स्क्रीनप्ले के साथ ये मूवी आपको आखिरी मिनट तक अपने सीट से उठने नहीं देगी.

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >