Crazxy Box Office: ‘छावा’ की तूफानी रफ्तार में सुस्त हुई तुम्बाड एक्टर की ‘क्रेजी’, जानें मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल

Crazxy Box Office: तुम्बाड एक्टर सोहम शाह की सस्पेंस थ्रिलर ‘क्रेजी’ थिएटर्स में धमाल मचा रही है. 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन तक में करोड़ों की कमाई कर ली है, लेकिन मंडे टेस्ट में यह पास हुई या फेल आइए बताते हैं.

Crazxy Box Office: तुम्बाड एक्टर सोहम शाह की नई फिल्म ‘क्रेजी’ वाकई दर्शकों को क्रेजी कर रही है. गिरीश कोहली की ओर से निर्देशित यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे IMDb रेटिंग 9 मिली है. फिल्म में सोहम शाह का किरदार दर्शकों को स्क्रीन से अंत तक बांधे रखने का काम कर रही है. साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म की खूब सराहना की है. एक तरफ जहां 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड्स तोड़ रही है. वहीं, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ की रफ्तार धीमी होते हुए नजर आ रही है. ऐसे में आइए बताते हैं यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई है या फेल.

क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म का पहला वीकेंड भी ठीक-ठाक रहा, लेकिन सोमवार को क्रेजी के खाते में ज्यादा कमाई नहीं हो पाई. 20 करोड़ रुपये के कम बजट पर बनी इस फिल्म ने छावा की तूफानी रफ्तार के बीच एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सोहम शाह स्टारर क्रेजी ने चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह कुलचार दिन में फिल्म का नेट कलेक्शन साढ़े चार करोड़ रुपये हो गया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

क्रेजी का डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन- 1 करोड़
दूसरा दिन- 1.35 करोड़
तीसरा दिन- 1.4 करोड़
चौथा दिन – 75 लाख

क्रेजी फिल्म की कहानी

क्रेजी फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता पर केंद्रित है है, जो अपनी बेटी उसके फिजिकली और मेंटली फिट नहीं होने की वजह से छोड़ देता है, लेकिन जब एक रोज उसकी बेटी की किडनैपिंग हो जाती है, तब वह उसे बचाने के लिए एक क्रेजी सफर पर निकल जाता है. फिल्म के अंत में जो उसे पता चलता है वह उसके होश उड़ा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >