Coolie Worldwide Collection Day 1: कुली ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाई 150 करोड़ पार

Coolie Worldwide Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने देश सहित दुनियाभर में तहलका मचा दिया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया. आइए आपको वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Coolie Worldwide Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की घोषणा जिस दिन से हुई थी, उस दिन से फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. मूवी को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिव्यूज मिले और इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला. कुली ने पहले दिन ही सारी फिल्मों की छुट्टी कर दी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. दुनियाभर में भी मूवी ने गदर मचा दिया. चलिए आपको फिल्म का ओनपिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बताते हैं.

‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड की कितनी कमाई

कुली‘ की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के किंग है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत और विदेशों में सिनेमाघरों में उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ के साथ यह फिल्म एक जश्न के माहौल में बदल गई है. ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने एक्स पर कुली के वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बताते हुए लिखा, कुली ने भारत में पहले दिन ₹68-70 करोड़ नेट कमाई की (शुरुआती अनुमान). सभी वर्जन मिलाकर. हिंदी वर्जन ने बेहद कम शो होने के बावजूद 5.50-6.50 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड ग्रॉस – 150+ करोड़. भारत और दुनिया, दोनों जगहों पर किसी तमिल फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड. इतिहास रच दिया.

रजनीकांत ने सिनेमा में पूरे किए 50 साल

रजनीकांत को सिनेमा की दुनिया में 50 साल हो गए हैं. उनके बेजोड़ स्टारडम के 50 साल के मौके पर कुली सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बीच कई सेलेब्स जैसे मोहनलाल, ममूटी, कमल हासन ने उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं भी दी. लोकेश कनगराज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >