Coolie Worldwide Collection: दुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, टोटल कलेक्शन कर देगी दंग

Coolie Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अबतक कितनी कमाई की.

Coolie Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. कुली इसका सबूत है. एक्शन ड्रामा ने धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मूवी ने करोड़ों में कमाई की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन कहां तक पहुंचा.

दुनियाभर में कुली ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कुली ने वर्ल्डवाइड 245 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल ऐसा करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. लोकेश कनगराज की फिल्म ने अब तक भारत में 119.75 करोड़ की कमाई की है. इसने पहले दिन विदेशों में $8.75 मिलियन की कमाई दर्ज की, जो इतिहास में किसी भी तमिल फिल्म के लिए सबसे अधिक है.

कुली के बारे में और नेटिजन्स ने फिल्म ने देखकर दिया ये रिएक्शन

लोकेश कनगराज की कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेन्द्र अन्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. आमिर खान कैमियो के रोल में छा गए. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने मूवी देखने के बाद इसे मस्ट वॉच बताया और कहा कि इस ब्लॉकबस्टर को देखने की जरूरत है.. कहानी जबरदस्त है और रजनीकांत सर ने तो कमाल कर दिखाया. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रजनीकांत का एक्शन देखकर रौंगटे खड़े हो गए… क्या फिल्म है… ब्लॉकबस्टर हिट.” एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बेहतरीन फिल्म है… एक्शन से लेकर क्लाइमैक्स तक सभी होश उड़ाने वाला है… जरूर देखें… मिस करेंगे तो पछताएंगे आप लोग

यह भी पढ़ें- Ramayana: सनी देओल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में…

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 3: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, वॉर की तीसरे दिन की कमाई है बस इतनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >