Coolie: नागार्जुन ने रजनीकांत की फिल्म में पहली बार विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Coolie: रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. यही वजह है कि इसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. एक्शन ड्रामा में पहली बार साउथ सुपरस्टार नागार्जुन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने इसपर बात की.

Coolie: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर, कुली में अपने नकारात्मक किरदार के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर भी मुख्य भूमिकाओं में थे. एक्शन ड्रामा ने पूरी दुनिया में तहलका मचाते हुए धुआंधार कमाई की है. फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच नागार्जुन ने मूवी में विलेन का रोल निभाने पर बात की.

पहली बार विलन की भूमिका निभाने पर क्या बोले नागार्जुन

अपने चार दशक से अधिक के करियर में, दक्षिण स्टार ने कई भूमिकाएं निभाई, लेकिन कुली में उन्होंने पहली बार खलनायक की भूमिका निभाई है. विलेन का रोल निभाने पर अभिनेता ने बताया कि नकारात्मक भूमिकाओं से बचना उनका जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था.

नागार्जुन को कुली की स्क्रिप्ट आई थी पसंद

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, “दरअसल, किसी ने भी मुझे इस तरह की भूमिका के लिए कभी संपर्क नहीं किया था. जब लोकेश कनगराज ने मुझसे संपर्क किया और कहा, ‘सर, अगर आप खलनायक की भूमिकाएं निभाने में रुचि रखते हैं, तो हम बैठकर बात कर सकते हैं.’ उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर मैं मना भी कर दूं, तो भी कोई कड़वाहट नहीं होगी. उन्होंने मेरे लिए जो प्लानिंग की थी, उसे सुनकर मैं इम्प्रेस हो गया था. मुझे जो सुना, वह मुझे पसंद आया. मैं हर चीज से बढ़कर लोकेश के साथ काम करना चाहता था और मुख्य किरदार, रजनीकांत, तो सबसे बड़ी बात थे.”

नागार्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

नागार्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका नाम “किंग100” है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा अभिनेता की हाल ही में ZEE तेलुगु टीवी शो जयम्मु निश्चयमु रा में जगपति के साथ की गई थी.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >