Coolie में रजनीकांत संग काम करने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Coolie:एक्शन थ्रिलर कुली 14 अगस्त को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं, जबकि नागार्जुन पहली बार विलेन बने हैं. चार दशक लंबे करियर में उनका यह पहला खलनायक अवतार है. नागार्जुन ने थलाइवा संग काम करने पर खुशी जताई.

Coolie: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुली धूम मचा रही है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लोकेश कनगराज की फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में नागार्जुन विलेन के किरदार में दिखें है. एक्शन थ्रिलर कुली में पहली बार नागार्जुन ने नेगेटिव रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया है. करीब चार दशक लंबे करियर में यह उनका पहला खलनायक अवतार है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में है और इसके अलावा श्रुति हासन, सत्यराज ने भी काम किया हैं. रजनीकांत और नागार्जुन को आमने-सामने देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. अब नागार्जुन ने थलाइवा संग काम करने पर रिएक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

कुली में रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर करने पर क्या बोले नागार्जुन

नागार्जुन ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, “रजनी सर को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 50 साल हो चुके हैं और मैं भी अपने करियर के 40वें साल की ओर बढ़ रहा हूं. हमारे बीच हमेशा शानदार तालमेल रहा है. मैं उनकी फिल्में उस समय से देख रहा हूं जब मैंने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था. उनका स्टाइल हम सभी को बहुत पसंद है. वह सबसे अलग नजर आते हैं और मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं. शूटिंग के दौरान हम फिल्मों और सेहत को लेकर लंबी बातें किया करते थे.”

जानें कुली ने 8 दिन में कितनी कमाई की

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 8: 6.25 करोड़

कुली की टोटल कमाई: 229.75 करोड़

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >