Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दूसरे हफ्ते रचा इतिहास, तोड़े सलमान-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम रिकॉर्ड

Coolie Box Office Records: रजनीकांत-नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड 507.75 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म ने सलमान की ‘किक’ और शाहरुख की ‘डंकी’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने 2025 के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. हालांकि, दूसरे हफ्ते से इसकी कमाई थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म मजबूती से टिके हुए है. यही नहीं, फिल्म ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान की शानदार कमाई करने वाली फिल्में ‘किक’ और ‘डंकी’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पछाड़ चुकी है. आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

2 हफ्तों में तोड़े ‘डंकी’ और ‘किक’ के रिकॉर्ड

‘कुली’ ने सिर्फ दो हफ्तों में कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. कुली बॉक्स ऑफिस पर 327 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 507.75 करोड़ कमा लिए हैं. इसी आंकड़े के साथ फिल्म ने न सिर्फ सलमान खान की की 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड (378 करोड़) को पीछे छोड़ा है. बल्कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ को भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन (454 करोड़) में हरा दिया है.

नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने पर कही खास बात

नागार्जुन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक खास बातचीत में कहा, “रजनी सर को इंडस्ट्री में लगभग 50 साल हो चुके हैं और मैं भी अपने करियर के 40वें साल की ओर बढ़ रहा हूं. हमारे बीच हमेशा शानदार तालमेल रहा है. मैं उनकी फिल्में उस समय से देख रहा हूं जब मैंने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था. उनका स्टाइल और पर्सनैलिटी सबसे अलग है. वह मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं. शूटिंग के दौरान हम फिल्मों और सेहत को लेकर लंबी बातें किया करते थे.”

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Record: वर्ल्डवाइड ‘वॉर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की ब्लॉकबस्टर को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >