Coolie Box Office Records: ओपनिंग डे पर 153 करोड़ का धमाका, फिर भी इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को नहीं पछाड़ सकी रजनीकांत की ‘कुली’

Coolie Box Office Records: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर 153 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. बावजूद इसके फिल्म 6 ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. जानें कौन सी हैं वो फिल्में जिनके आगे ‘कुली’ रह गई पीछे.

Coolie Box Office Records: रजनीकांत की फिल्म कुली सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. सभी को अंदेशा था कि मूवी अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन इतनी बड़ी कमाई होगी, इसका अनुमान किसी ने नहीं लगाया था. साल 2025 के कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड इसने 153 करोड़ रुपये बटोरकर इतिहास रच दिया. यह रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी यह 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स से पीछे है.

ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी कुली

अगर ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो अब तक के इतिहास में सबसे ऊपर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का नाम आता है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन 274.60 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद एस.एस. राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR है, जिसने 223.60 करोड़ रुपये जुटाकर नया माइलस्टोन बनाया था. इन दोनों के अलावा प्रभास की बाहुबली 2 (214.5), कल्कि (182.6), सालार (165.3) और यश की ब्लॉकबस्टर केजीएफ चैप्टर 2 (162.9) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अब इस टॉप लिस्ट में रजनीकांत की कुली ने सातवां स्थान हासिल कर लिया है. खास बात यह है कि यह फिल्म रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी साबित हुई है.

रजनीकांत की कुली ने 8 दिन में कर ली इतनी कमाई

  • Coolie Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Day 7: 6.59 करोड़
  • Coolie Day 8: 0.01 करोड़ (Early Reports)

कुल कमाई: 222.6 करोड़

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

यह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >