Coolie Box Office Collection Day 3: हिट या फुस्स? ‘कुली’ के तीसरे दिन की कमाई देख उड़ जाएंगे होश, 'सैयारा'-'छावा' का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Coolie Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. ओपनिंग डे पर ही इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसी बीच ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भी टक्कर दे रही है. आइए जानते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन.

Coolie Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की कुली ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाल कर दिया. मूवी ने पहले दिन ही कई सारी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस समय सोशल मीडिया पर सिर्फ कुली की ही बात हो रही है. थलाइवा की मूवी के साथ ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 भी रिलीज हुई. वॉर 2 कुली को जबरदस्त टक्कर दे रही है. चलिए आपको कुली के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

कुली ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का कुली को भरपूर फायदा मिला. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 1.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक किया है. शाम तक ये आकंड़े और बढ़ जाएंगे. फिलहाल फिल्म की कुल कमाई 120.43 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है कि रविवार को मूवी और ज्यादा कलेक्शन करेगी और कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ेगी. दूसरी तरफ अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म वॉर 2 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने अबतक दो दिनों में 109 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

2 दिन में ही कुली ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

रजनीकांत की फिल्म कुली ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया. इस साल रिलीज हुई कोई भी फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं किया. हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम फिल्में जो इस साल रिलीज हुई, वह भी ये आंकड़ा दो दिन में टच नहीं कर पाई. विक्की कौशल की ‘छावा’, अहान पांडे की ‘सैयारा’ भी इससे इस मामले में पीछे रह गई.

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection Day 1: कुली ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाई 150 करोड़ पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >