Cocktail 2 Worldwide Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिन में कूट डाले 50 करोड़ से ज्यादा

Cocktail 2 Worldwide Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के सिर्फ 2 दिनों में दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस कर रही है और कहानी में प्यार, ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.

Cocktail 2 Worldwide Box Office: शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है कि सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इसने दुनिया भर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह इस समय की सबसे तेजी से बढ़ने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. आइए, बताते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन रिपोर्ट.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल

Cocktail 2 box office report, pc: sacnilk

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन (शुक्रवार) फिल्म ने लगभग 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन (शनिवार) यह बढ़कर 16.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹35.70 करोड़ तक पहुंच चुका है.

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जहां दूसरे दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे कुल इंटरनेशनल कलेक्शन 15.25 करोड़ रुपये हो गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ दो दिनों में 50.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच

Cocktail 2 Story: क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?

यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की मशहूर फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार बिल्कुल नए हैं.

फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) कॉलेज के समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी करने से थोड़ा कतराते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये दोनों इटली के सिसिली शहर में छुट्टियां मनाने जाते हैं. वहां उन्हें दिया की एक पुरानी दोस्त एली (कृति सेनन) मिलती है.

दिया के मन में थोड़ा डर और इनसिक्योरिटी होती है, इसलिए वह अपनी सहेली एली से कहती है कि वह कुणाल के साथ थोड़ा फ्लर्ट करे. दिया देखना चाहती है कि कुणाल उससे सच में प्यार करता है या सिर्फ जिम्मेदारी के लिए शादी कर रहा है. इसके बाद कहानी में जो गड़बड़ और ड्रामा होता है, वही इस फिल्म का असली मजा है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: सामंथा की फिल्म की सफलता पर राम चरण ने लुटाया प्यार, बोले- तुम हमेशा से गरिमा और आत्मविश्वास की मिसाल रही हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >