‘कॉकटेल 2’ का टीजर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

Cocktail 2 Teaser: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर देखन के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला है.आइए आपको बताते हैं फिल्म के टीजर के बारे में.

Cocktail 2 Teaser: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2′ का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. इस फिल्म का टीजर रणवीर कपूर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यूज के साथ रिलीज हुआ है. फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब टीजर देखने के बाद उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. फिल्म के टीजर में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति सेैनन नजर आ रही है. इसमें दोस्ती, प्यार और रिश्तों की झलक साफ नजर आ रही है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

टीजर में क्या है खास ?

टीजर में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना को रोड ट्रिप एंजॉय करते हुए भी दिखाया गया है. तीनों साथ में अच्छे लग रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर मजेदार नजर आती है. फिल्म का टीजर करीब 1 मिनट 24 सेकंड का है, जिसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक एक गाना चलता रहता है. इस दौरान शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना डांस करते नजर आते हैं. शाहिद का डांस काफी एनर्जी से भरा हुआ है, जो लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेता है. वहीं कृति और रश्मिका का स्टाइल भी काफी अलग और ग्लैमरस नजर आता है. दोनों एक्ट्रेस अलग-अलग स्टाइल के कपड़े में नजर आती हैं कभी बिकिनी तो कभी शॉर्ट ड्रेस में, हालांकि टीजर देख फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं पता चला है.

पहले पार्ट से जुड़ी उम्मीदें

‘कॉकटेल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य किरदार में नजर आए थे, जिसमें डायना की यह पहली फिल्म थी. यह फिल्म 13 जुलाई 2012 को रिलीज हुई थी और इसकी कहानी तीन लोगों के बीच होने वाले प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. पहले पार्ट ‘कॉकटेल’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब दूसरे पार्ट ‘कॉकटेल 2’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि इस बार भी कहानी दिल को छूने वाली होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर मेकर्स पहले ही रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं. ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति की जोड़ी नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में छाया ‘धुरंधर 2’, रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >