मीरा राजपूत ने कॉकटेल 2 का किया रिव्यू, बोले- फाइनली थिएटर में…

Mira Rajput reviews Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसी बीच मीरा राजपूत ने कॉकटेल 2 का रिव्यू किया.

Mira Rajput reviews Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित इस मूवी में कुणाल, दीया और एली की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल रिलेशनशिप का मिश्रण देखने को मिलेगा. अब मीरा राजपूत ने रोमांटिक ड्रामा का रिव्यू किया.

Mira Rajput reviews Cocktail 2: मीरा राजपूत ने कॉकटेल 2 का किया रिव्यू

मीरा राजपूत भी कॉकटेल 2 से काफी इंप्रेस नजर आईं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “फाइनली थिएटर में अच्छा समय बीता. फिल्म में हंसी, इमोशंस, खुशी, फन और शानदार विजुअल्स हैं और सबसे खास बात ये कि सब कुछ बेहद रियल लगता है.” शाहिद कपूर की वाइफ ने पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक को भी टैग किया.

Mira rajput reviews cocktail 2, instagram

Cocktail 2 gets A certificate: कॉकटेल 2 को ए सर्टिफिकेट मिलने पर क्या बोले शाहिद कपूर

इस बीच, शाहिद ने हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की ओर से कॉकटेल 2 को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिए जाने पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिससे आपको आपत्ति हो सकती है. मुझे पता है कि हमें ‘एडल्ट’ सर्टिफिकेट मिला है. मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हुआ. मुझे समझ में नहीं आया. इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है, जो सबके साथ देख सकते हैं.”

Cocktail 2 Story: क्या है कॉकटेल 2 की कहानी

कॉकटेल 2 कॉलेज के प्रेमी कुणाल (एक शेफ) और दीया (एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करने वाली) के इर्द-गिर्द घूमती है. वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं और लगभग 16 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. इसी बीच एली (कृति सेनन) की एंट्री होती है. बाद में रिलेशनशिप में लड़ाई, टर्स्ट इश्यू देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >