Cocktail 2 में दिखेगी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद बता दी सच्चाई

Cocktail 2 को लेकर उड़ रही लेस्बियन लव स्टोरी की अफवाहों पर कृति सेनन ने पहली बार रिएक्ट किया है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा और फिल्म के मेकर्स ने इन चर्चाओं पर कैसे अपनी सफाई दी.

Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. खासकर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस एक लेस्बियन कपल के रूप में नजर आएंगी. अब इस पर पहली बार कृति सेनन ने खुलकर बात की है.

कृति सेनन ने अफवाहों पर क्या कहा?

2 जून को ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति सेनन ने इन अफवाहों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को यह मानने में दिक्कत होती है कि दो लड़कियां सिर्फ अच्छी दोस्त भी हो सकती हैं.

कृति ने कहा कि जब दो लड़के साथ होते हैं तो लोग उसे ‘ब्रोमांस’ कहते हैं, लेकिन जब दो लड़कियां साथ दिखती हैं तो लोग या तो उनके बीच लड़ाई ढूंढने लगते हैं या फिर किसी रोमांटिक रिश्ते की बात करने लगते हैं.

क्यों शुरू हुई थीं ये चर्चाएं?

फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया बताया कि शायद ये अफवाहें कृति सनोन और रश्मिका मंदाना की असल जिंदगी की दोस्ती की वजह से शुरू हुईं. उन्होंने मजाक में कहा कि दोनों सेट पर काफी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा साथ नजर आती हैं. इसी वजह से लोगों ने अलग-अलग कहानियां बनानी शुरू कर दीं.

मेकर्स ने भी साफ की सच्चाई

फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म में सिर्फ दो प्रेम कहानियां हैं और इसके अलावा कुछ भी नहीं है. वहीं शाहिद कपूर ने भी इस पर बात करते हुए कहा कि ‘कॉकटेल 2’ एक फैमिली फिल्म है, जिसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है. पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे.

अब ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कॉन्ट्रैक्ट से छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shinde ने प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कोई और रास्ता नहीं था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >