Chhaava Trailer: छत्रपति संभाजी बन इस दिन थिएटर्स में राज करेंगे विक्की कौशल, इस दिन ट्रेलर…

Chhaava Trailer: विक्की कौशल की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. साथ ही फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए यह भी बताया गया है कि आखिर इस फिम का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

Chhaava Trailer: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की इस साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. इस पोस्टर में विक्की कौशल के छत्रपति संभाजी वाले नए लुक के साथ-साथ फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चूका है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आइए बताते है कि कब आएगा फिल्म का ट्रेलर और सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी विककी कौशल की ‘छावा’.

यहां देखें फिल्म का नया पोस्टर-

कब रिलीज होगा ‘छावा’ का ट्रेलर?

विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर पर अपडेट साझा करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर के निचे कैप्शन लिखा है कि ’16 जनवरी 1681 को छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह ने एक महान विरासत की शुरुआत की! 344 साल बाद, हम उनके अडिग साहस और महिमा की कहानी को जीवंत करते हैं.’ ‘छावा’ का ट्रेलर 22 जनवरी को आ रहा है. वहीं, फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है.

कैसा होगा विक्की कौशल का किरदार?

विक्की कुशल ‘छावा’ फिल्म में बहादुर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं, उनके साथ इस फिल्म में ‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं, जो फिल्म में येसुबाई का किरदार निभा रही हैं. जबकि, एक्टर अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Upcoming OTT Release: बोरिंग लाइफ में लाएं थोड़ा एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर देख डालें ये जबरदस्त वेब सीरीज

यह भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई घबरा गया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >