Chandu Champion की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये हसीना, ट्रेलर देख बोली- इंतजार नहीं कर सकती, जानें क्या बोल रही है पब्लिक

कबीर खान द्वारा निर्देशित चंदू चैंपियन का ट्रेलर एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया. इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

कार्तिक आर्यन की मच अवटेडे फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर जारी हो चुका है और यूजर्स इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं. फिल्म में चंदू के किरदार में ढलने के लिए कार्तिक ने काफी मेहनत की है. उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया. अब जब ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो इसपर एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी भी इससे काफी प्रभावित हुईं. चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने आखिर क्या कहा.


चंदू चैंपियन की दीवानी हुई कैटरीना कैफ
कबीर खान द्वारा निर्देशित चंदू चैंपियन का ट्रेलर कार्तिक आर्यन ने अपने होमटाउन ग्वालियर में लॉन्च किया. मूवी में एक्टर एक बॉक्सर, रेसलर और एक सैनिक के किरदार में दिखेंगे. ये भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. ट्रेलर देखकर यूजर्स इसपर रिएक्ट किए बिना रह नहीं पा रहे. वहीं, कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर पोस्ट कर लिखा, “सुपर लुकिंग @कबीरखान.. इंतजार नहीं कर सकती. साथ ही उन्होंने इसपर फायर इमोजी भी बनाया.”


Chandu Champion: जंग के मैदान में नजर आए कार्तिक आर्यन, दिखा जोशीला अंदाज, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

फैंस कर रहे चंदू चैंपियन की तारीफ
एक्स पर फैंस फिल्म चंदू चैंपियन की प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन आपने इस भूमिका के साथ पूरा न्याय किया. मेरा दिल भावनाओं से भरा हुआ है, लेकिन यह आपके लिए गर्व और सम्मान है, जो हर दूसरे पर हावी है. यह फिल्म करना आसान काम नहीं था. इसने बहुत सारी हिम्मत मांगी!! एक अन्य यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन की करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति और कॉमिक टाइमिंग ने इस फिल्म को प्रशंसकों के लिए जरूर देखा है. दिल छू लेने वाले मोमेंट और हाइ एनर्जी सीन के साथ, चंदू चैंपियन एक ब्लॉकबस्टर हिट होने के लिए तैयार है. बता दें कि मूवी 14 जून को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >