अनन्या-लक्ष्य की लव स्टोरी पर करण जौहर का इशारा, कहा- प्यार के लिए पागल होना पड़ता है

Chand Mera Dil: ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्टर आज (5 अप्रैल) को मेकर्स ने रिलीज कर दिया. अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है.

Chand Mera Dil: फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी नजर आ रही है. इस पोस्टर में अनन्या और लक्ष्य एक साथ सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं, जहां लक्ष्य ने अनन्या को बांहों में लिया हुआ है. दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और दिलचस्प लग रही है.

‘चांदनी’ और ‘आरव’ से मिलेंगे जल्द फैंस

करण जौहर ने पोस्टर के साथ लिखा कि प्यार का कोई तय रास्ता नहीं होता, इसके लिए थोड़ा पागलपन जरूरी है. साथ ही उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह 11 बजे फैंस को फिल्म के किरदार ‘चांदनी’ और ‘आरव’ से मिलवाया जाएगा. माना जा रहा है कि इसी समय फिल्म का टीजर या रिलीज डेट भी सामने आ सकती है.

रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बरकरार

‘चांद मेरा दिल’ एक इमोशनल और पैशनेट लव स्टोरी बताई जा रही है. फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं. इससे पहले 2024 में फिल्म की घोषणा के समय भी मेकर्स ने पोस्टर के जरिए दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री की झलक दिखाई थी. फिल्म में अनन्या और लक्ष्य पहली बार साथ नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी. शुरुआत में इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन किसी वजह से ये नहीं हो पाया. अब खबरें हैं कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आएगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

लक्ष्य और अनन्या के प्रोजेक्ट

लक्ष्य ने 2023 की एक्शन फिल्म ‘किल’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था और हाल ही में वह एक वेब सीरीज में भी नजर आए थे. वहीं अनन्या पांडे पिछली बार तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक आर्यन के साथ दिखीं थी. इसके अलावा वह ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- खून और धूल से सना चेहरा, ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना का पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >