Chand Mera Dil OTT Release: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रोमांटिक ड्रामा ने भारत में 29.09 करोड़ और वर्ल्डवाइड 38.11 करोड़ कमाए थे. विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. मूवी 17 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की.
Chand Mera Dil On OTT: इस ओटीटी पर देख सकेंगे चांद मेरा दिल
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "परफेक्ट डेट नाइट के लिए चाहिए एक आरामदायक सोफा, आपका फेवरेट इंसान और #ChandMeraDil. कल (17 जुलाई) से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग."
Ananya Panday On Chand Mera Dil OTT Release: चांद मेरा दिल के ओटीटी रिलीज को लेकर क्या बोली अनन्या पांडे
फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कहा, "चांदनी का किरदार निभाना मेरे लिए सबसे यादगार सफर में से एक रहा है. मुझे बहुत खुशी है कि 'चांद मेरा दिल' को अब JioHotstar पर एक नया घर मिल रहा है. मैं एक्साइटेड हूं कि ये ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी.'' लक्ष्य ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि 'चांद मेरा दिल' अब ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी. यह एक ऐसी कहानी है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके जहन में बनी रहती है और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे अपने किसी खास के साथ देखेंगे."
Chand Mera Dil Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का सफर?
'चांद मेरा दिल' में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई. 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता के बाद लक्ष्य इस फिल्म का हिस्सा बने थे. हालांकि 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इसने निराशाजनक कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या पांडे की फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पूरे रन के दौरान दुनियाभर में करीब 38.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया. भारत में नेट कलेक्शन 29.09 करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 34.26 करोड़ रुपये दर्ज किया.
ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil Hai Movie : चांद दिल है देखने से पहले जरूर जान लें ये बातें
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार घर को बनाइए मिनी सिनेमा हॉल, OTT पर देखें नई फिल्में और सीरीज
