Celina Jaitly ने शादी के 15 साल बाद पति पीटर हाग के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया, मुंबई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पूरा मामला जानें

Celina Jaitly ने शादी के 15 साल बाद अपने पति पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस और क्रूरता के आरोप लगाए, जिसके बाद मुंबई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. आइए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Celina Jaitly: ‘नो एंट्री’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘थैंक यू’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद अपने पति और ऑस्ट्रियन होटल एंटरप्रेन्योर पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मामला दर्ज कराया है. एक्ट्रेस ने कोर्ट में दायर याचिका में हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस, क्रूरता और मानसिक हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले पर सुनवाई के लिए मुंबई की एक अदालत ने पीटर हाग को औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है. अगली सुनवाई और जांच से जुड़े अपडेट का इंतजार है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कैसे सामने आया यह मामला.

कैसे सामने आया सेलिना का मामला?

सेलिना का यह मामला उनकी हाल की कानूनी कार्रवाई के तुरंत बाद सामने आया है. पिछले महीने उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली के मामले में मदद की गुहार लगाई थी. सेलिना का कहना था कि उनके भाई को संयुक्त अरब अमीरात में गैरकानूनी तरीके से उठाकर हिरासत में रखा गया, जहां वह 2016 से MATITI ग्रुप में काम कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2024 से विदेश मंत्रालय उनके भाई की सेहत या कानूनी स्थिति के बारे में परिवार को कोई भी साफ जानकारी नहीं दे रहा है.

दिल्ली की अदालत ने इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को उनकी लोकेशन और स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और सेलिना व उनकी भाभी की उनसे बात कराने में मदद की जाए.

सेलिना और पीटर की पर्सनल लाइफ

सेलिना और पीटर की शादी 2011 में ऑस्ट्रिया में हुई थी. 2012 में उनके पहले जुड़वां बेटों का जन्म हुआ, जिसके बाद परिवार ने कई खूबसूरत पल बिताए. साल 2017 में एक बार फिर वे जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने, हालांकि इसी दौरान परिवार को गहरा झटका लगा क्योंकि उनके एक बेटे की जन्म के बाद हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की रोमांटिक-ड्रामा की धमाकेदार शुरुआत, रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई, जानें रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >