Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा ग्लैमर का जादू, लोगों ने कहा- श्रीदेवी जैसी…

Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ से रेड कार्पेट पर शानदार डेब्यू किया. उनके ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को श्रीदेवी की याद दिला दी और सोशल मीडिया पर खूब सराहना बटोरी.

Cannes 2025 का आगाज 13 मई से हो चूका है, जो कि 24 मई तक चलने वाला है. इस 78वें फिल्म फेस्टिवल में आए दिन भारतीय स्टार्स का रेड कारपेट पर जलवा देखने को मिल रहा है. अब एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस प्रतिष्ठित मंच पर अपना डेब्यू कर लिया है. जान्हवी, फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रमोशन के सिलसिले में कान पहुंचीं और रेड कार्पेट पर अपने पहले कदम के साथ ही चर्चा का विषय बन गईं.

जान्हवी कपूर का कान डेब्यू

जान्हवी कपूर के लिए यह कान डेब्यू बेहद खास रहा. खुद जान्हवी ने भी माना कि पहली बार का अनुभव हमेशा यादगार होता है. इस मौके पर जान्हवी ने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी का कस्टम आउटफिट पहना, जिसने उनके लुक को ग्लैमरस और एलिगेंट दोनों बना दिया. उनकी ड्रेस में बनारस की खास टिशू फैब्रिक से बनी प्लीटेड स्कर्ट और कोर्सेट शामिल था, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया. वहीं, एक लंबी ड्रेप और स्लीक बन ने उनके लुक में शाही अंदाज जोड़ दिया.लेयर्ड पर्ल नेकलेस और डायमंड स्टड्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.

श्रीदेवी की झलक देख फैंस हुए भावुक

जान्हवी के इस खूबसूरत लुक ने कई फैन्स को उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि जान्हवी बिल्कुल श्रीदेवी की तरह लग रही हैं. उनका ग्रेस और स्टाइल दोनों ही लोगों को भावुक कर गया.

‘होमबाउंड’ की टीम के साथ कान में दिखाई दी जान्हवी

जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘होमबाउंड’ की टीम भी कान में मौजूद रही. फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान, और सह-कलाकार ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी रेड कार्पेट पर नजर आए. इसके अलावा निर्माता करण जौहर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी ने इवेंट में बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व और भी प्रभावशाली बना दिया.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 से परेश रावल की एग्जिट पर सुनील शेट्टी का छलका दर्द, बोले- एक बड़ा सदमा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >